फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बुग्गी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बुग्गी सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर/अहमदगढ़। गांव गंगावास के निकट मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बुग्गी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंगावास निवासी धीरपाल सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम को वह फौज की तैयारी करता है। दौड़ने के लिए घर से निकला था। जब वह हाईवे पर पहुंचा तो उसका चचेरा भाई अनुज (16) पुत्र सुखवीर सिंह व रूपन (17) पुत्र बलवीर सिंह बुग्गी लेकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिकारपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे दोनों चचेरे भाई अनुज और रूपन गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन बुलंदशहर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। जबकि रूपन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही वन एवं उद्यान राज्य मंत्री अनिल शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें