फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश : चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो घंटे में दो लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाश : चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो घंटे में दो लूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बदमाशों ने मंगलवार रात कालाआम चौकी और जज कंपाउंड चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो अलग-अलग लूट की वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही लुटेरों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों का जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जल्द ही शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विक्रम स्क्वायर कॉलोनी डीएम रोड निवासी पंकज कुमार भारद्वाज पुत्र महानंद शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी लेकर बाजार जा रहे थे। कालाआम चौराहे के निकट ब्रह्मपुत्र कॉम्प्लेक्स के सामने उनकी स्कूटी में कोई खराबी आ गई। इसके बाद वह उसे स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक डीएम रोड की ओर से आए और पीड़ित को पिस्तौल दिखाकर डराया धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से एक सोने की चेन और हाथ से सोने का कड़ा लूट लिया। इसके बाद बदमाश मौके से उसे व उसकी पत्नी को हत्या की धमकी देकर भाग निकले। कालाआम चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई यह वारदात सड़कों पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस अभी कालाआम चौकी के निकट हुई लूट की वारदात की जांच पड़ताल में मौके पर ही जांच कर रही थी। इसी दौरान दूसरी ओर राजेबाबू रोड पर जज कंपाउंड चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक अन्य लूट की वारदात हुई। नगर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत युवक यश कुमार ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह अस्पताल से घर जा रहा था। जब वह मुस्लिम कॉलेज के निकट पहुंचा तो पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने उसके हाथ से फोन लूट लिया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें