फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की टेबल शिकायतों का अंबार, निपटीं दो-चार

विज्ञापन
तहसील सभागार में शिकायत करने पहुंचे फरियादी. - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
अफसरों की टेबल शिकायतों का अंबार, निपटीं दो-चार
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। जनपद की सातों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सिकंदराबाद में एसएसपी और एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सातों तहसीलों पर कुल 191 शिकायतें आईं लेकिन मात्र 34 शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। अन्य शिकायतों को संबंधित अफसरों ने संबंधित विभाग को भेज दी है।
सिकंदराबाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम रविंद्र कुमार को करनी थी, उनके नहीं आने से एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान पुलिस की 8, राजस्व की 9 शिकायतें तथा 19 अन्य विभागों से संबंधित आई। कुल 36 शिकायतों में से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम रविशंकर सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, बीडीओ, एसडीओ पावर कारपोरेशन समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे। बुलंदशहर सदर तहसील में एसडीएम सदर आशीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से केवल एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। 15 शिकायतों में से सबसे अधिक छह शिकायतें राजस्व, पांच पुलिस और शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थंी। इनमें से पुलिस विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शिकारपुर तहसील में एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार भारती की अध्यक्षता में 18 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि एडीएम ने शेष शिकायतों का समय से गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश विभागों के अधिकारी/कर्मचारी को दिए। एडीएम प्रशासन ने समस्या समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले 16 विभागों के अधिकारी/कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, सीओ जितेन्द्र कुमार रस्तोगी, सीएचसी प्रभारी डा. शशि शेखर सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अनूपशहर तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसका संचालन एसडीएम पदम सिंह ने किया। संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायतें दर्ज की गई। मात्र 10 शिकायतों का ही आधिकारी निस्तारण कर सके। तहसीलदार बालेंद्र्र भूषण वर्मा, एसडीओ सुभाषसिंह, ईओ संजय कुमार वर्मा, सचिव मंडी रामवीर सिंह, डा.गोपाल सिंह, गंगालाल आदि रहे।
विज्ञापन

डिबाई में 22 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीएम मोनिका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में मात्र तीन शिकायतों का निस्तारण हो सका। सीओ वंदना शर्मा, ईओ शमशेर सिंह, बीडीओ चित्रा सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर स्याना में एसडीएम सुभाष सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 18 लोगाें ने अपने शिकायती पत्र दिए। एसडीएम ने दो शिकायतों को मौके पर निस्तारित कर दिया। इस दौरान सीओ अलका, तहसीलदार सत्यपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें