फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने परिवार के साथ की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय में अपनी व्यथा सुनाता परिवार - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने परिवार के साथ की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला देवीधाम निवासी रामबाबू ने शुक्रवार को परिवार के साथ आत्मदाह की कोशिश की। वह पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आत्मदाह करने के लिए पुलिस कार्यालय पहुंच गया, जहां पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल भरी बोतल छीन ली। बाद में पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर पुत्री की मौत के डेढ़ माह बाद भी खुर्जा पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
मोहल्ला देवीधाम निवासी रामबाबू अपनी पत्नी शकुंतला, मां कांति और एक बालिका के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कार्यालय पहुंचा। परिवार के हाथों में एक तख्ती थी, जिस पर कप्तान साहब, हमें न्याय चाहिए, लिखा था। साथ ही एक थैले में एक बोतल में पेट्रोल भरा हुआ था। परिवार ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह करने की बात कहते हुए थैले से बोतल निकाल ली। यह देखकर पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आ गए और उन्होंने बोतल छीन ली। इसके बाद पीड़ित परिवार को एसएसपी के समक्ष पेश किया गया। पीड़ित रामबाबू ने एसएसपी को बताया कि उनकी पुत्री अर्चना ने वर्ष 2018 में मोहल्ले के ही एक युवक के साथ शादी कर ली थी। 18 अगस्त 2021 को उन्हें अपनी पुत्री की मौत हो जाने की सूचना मिली। मृतका का पोस्टमार्टम भी कराया गया, जिसके बाद बिसरा जांच के लिए रख लिया गया। कई बार कोतवाली के चक्कर लगाने और अधिकारियों से मिलने के बावजूद अभी तक खुर्जा पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी ने दिया आश्वासन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार की बातों को सुनकर आश्वासन दिया कि मामले में जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने पीड़ित परिवार से लिखित में शिकायत लेकर जांच सीओ खुर्जा को सौंपा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व भी एक परिवार ने की थी आत्मदाह की कोशिश
पुलिस की कार्यप्रणाली से तंग आकर जिस तरह शुक्रवार को खुर्जा निवासी परिवार ने आत्मदाह की कोशिश की, उसी तरह करीब एक सप्ताह पूर्व भी एक अन्य परिवार के लोगों ने चोरी का खुलासा न होने पर आत्मदाह की कोशिश की थी। बताया गया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर लाखों रुपये की चोरी हुई थी, जिसका खुलासा न होने व पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने से तंग आकर परिवार केरोसिन लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा और आत्मदाह की कोशिश की। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे केरोसिन की बोतल छीनकर आत्मदाह करने से बचा लिया था।
सीओ खुर्जा को सौंपी जांच
मामले में सीओ खुर्जा को जांच कर उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही जांच कर संबंधित दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें