फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव; सीने पर लिखा था जय बजरंगबली, हाथों पर तीन नाम

Tue, 21 Nov 2023 10:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने आलू के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। युवक के गले में अंगोछा कसा हुआ था। सीने में गोली लगने का निशान था। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरपुरा और करखेड़ी के बीच सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव आलू के खेत में मिला। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक के दोनों हाथों पर तीन नाम गुदे हैं और सी

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि सोमवार रात युवक को कहीं से यहां लाया गया। हत्यारों ने पहले आलू के खेत में उसे पीटा और फिर सीने पर गोली मार दी। खेत में कई जगह खून बिखरा था और फसल टूटी थी। शरीर पर चोटों के निशान थे। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: शाही इलाके में 7वीं महिला की हत्या, अब वृद्धा को मार डाला, गन्ने के खेत में मिला शव
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अतरपुरा-करखेड़ी गांव के बीच सड़क किनारे आलू के खेत में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सुबह स्थानीय लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। आलू का खेत ग्राम अहरौला निवासी पप्पू का है। युवक के पूरे शरीर पर मिट्टी लगी थी। 

गले में कसा था अंगोछा 
उसके सीने पर गोली लगने का निशान था। सीने व सिर में गंभीर चोटें हैं। गले में अंगोछा कसा था। खेत में कई जगह आलू की क्यारियां और मेड़ टूटी थी। कई जगह खून भी पड़ा मिला। आशंका है कि युवक की हत्यारोपियों से काफी गुत्थमगुत्था भी हुई थी। हत्यारों की संख्या भी तीन-चार रही होगी।

युवक के दाहिने हाथ की कलाई पर गुड्डू, अंकुल जबकि बायें हाथ की कलाई पर धर्मेंद्र गुदा था। उसके सीने पर भी दाहिनी ओर जय बजरंग बली लिखा था। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

जर्सी पर लगा था भाकियू का बिल्ला
युवक की जर्सी के ऊपर भारतीय किसान यूनियन का बिल्ला लगा मिला है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद युवक सोमवार को भाकियू की बिसौली में हुई महापंचायत में हिस्सा लेने आया था। इस महापंचायत को भाकियू नेता राकेश टिकैत ने संबोधित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें