फूल माला पहनाकर किया था स्वागत
युवक ने खुद को एक कंपनी में मैनेजर बताया था, जबकि युवती ने कहा था कि वह आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही है। युवती कई बार गांव आकर रही। एक दिन वह आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर आई। तब उसका गांववालों ने फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया था। इसके फोटो भी वायरल हुए थे।
बताया जा रहा है कि युवती खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर रौब झाड़ती थी। महिला आईपीएस के गांव दारा नगर आने और उसका स्वागत होने का मामला चर्चा में आया तो पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ करने के बाद उसे बिना कोई कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। अब अलापुर थाने के एसआई रामवीर सिंह ने युवती काजल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।