फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हादसा : 15 फीट गहरे कुएं में मिट्टी की ढांग गिरने से दो भाई दबे, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर

Sat, 11 Nov 2023 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के गांव जिजाहट में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हादसा हो गया। कुएं में मिट्टी की ढांग गिरने से दो भाई उसके नीचे दब गए। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई है, जबकि बड़े की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
जेसीबी से खोदाई कर दो युवकों को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में दिवाली से पहले बड़ा हादसा हो गया। गांव जिजाहट में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कुएं की ढांग गिरने से दो सगे भाई दब गए। जिससे 35 वर्षीय मोहकम की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई नेकपाल गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्योहार पर हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में सन्नाटा पसर गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्राम जिजाहट निवासी मोहकम अपने बड़े भाई नेकपाल के साथ शनिवार शाम करीब तीन बजे कुएं में घुसकर ईंटें निकाल रहा था। उसी दौरान अचानक कुएं की ढांग गिर गई, जिसमें दोनों भाई दब गए। उन्हें बचाने के लिए दौड़े गांव के पिंकू, विनोद और अनिल भी कुएं में जा गिरे लेकिन तब तक काफी मिट्टी गिर गई थी। इससे यह तीनों लोग ज्यादा नहीं दबे। वह तुरंत ही बाहर निकल आए। 

ये भी पढ़ें- UP: लक्ष्मी पूजन के दिन नवजात बिटिया को सड़क किनारे छोड़ गया निर्मोही, किसान ने बचाई जान
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मोहकम और नेकपाल करीब 15 फुट गहरे कुएं में दब गए। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन दो जेसीबी मंगाकर खोदाई शुरू करा दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 4:45 बजे बड़े भाई नेकपाल को निकाला जा सका। उसे तुरंत गंभीर हालत में बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। करीब आधा घंटा बाद मोहकम निकाला गया। उसे भी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें