फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप और उमस छुड़ा रही पसीना, शाम को हवा से राहत

विज्ञापन
सोमवार दोपहर तेज धूप के बीच घर से निकली एक महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। तेज धूप और उमस पसीना छुड़ाने लगी हैं। मौसम विभाग मानसून के समय से तीन दिन पहले पहुंचने की बात कह रहा है, लेकिन बदायूं में फिलहाल सप्ताह भर राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव तो होगा, लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को सप्ताह के पहले दिन अधिकतम तापमान चढ़कर 44.9 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 और न्यूनतम 31.9 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को तापमान में और भी इजाफा होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सोमवार को दिन में कुछ समय के लिए आंशिक रूप से बादल छाए। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को व्याकुल कर दिया। शाम के वक्त हवा चलीं और कुछ स्थानों पर आंधी भी आई, इससे कुछ राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि बदायूं और आसपास के इलाकों में फिलहाल बारिश की उम्मीद कम ही है। दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में इन दिनों बारिश के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में तापमान में कुछ गिरावट होने का अनुमान जरूर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें