फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम के एआरएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर हंगामे व मारपीट के मामले में परिवहन निगम के एआरएम लक्ष्मण सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि इसमें एआरएम ने भी तीन ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामला 20 मई का है। उस दिन आवास विकास निवासी ड्राइवर प्रदीप चौहान ने एआरएम लक्ष्मण सिंह, रवि और गार्ड अजय पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस पर परिवार वालों ने प्रदीप चौहान को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। प्रदीप का आरोप था कि वह रोडवेज बस स्टैंड पर गया था, तभी एआरएम ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। इसमें उसके पैर में फ्रैक्चर आया था जबकि एआरएम लक्ष्मण सिंह का आरोप था कि प्रदीप चौहान, वीरपाल और पंकज सिंह आदि रोडवेज बस स्टैंड पर हंगामा कर रहे थे। उनके साथ गालीगलौज कर रहे थे। इस पर एआरएम ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इधर, प्रदीप चौहान ने भी एआरएम लक्ष्मण सिंह, रवि और गार्ड अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस संबंध में एआरएम का कहना है कि ड्राइवरों ने उनके साथ गाली गलौज की थी। वे हंगामा कर रहे थे, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें