फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में तेजी, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
टीकाकरण करवाती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना टीकाकरण रफ्तार पकड़ने लगा है। मई के पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान मिशन इंद्रधनुष के चलते टीकाकरण की रफ्तार कम थी। बुधवार को जिले में 96 केंद्रों पर 11 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 96 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए। यहां कुल 11193 लोगों ने टीका लगवाया। बुधवार को 22 लोगों ने बूस्टर डोज दी। 37 लोग ऐसे रहे जिन्होंने पहला टीका लगवाया। दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या 3474 रही। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 4607 किशोर-किशोरियों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसके अलावा 12 से 14 आयु वर्ग में बुधवार को 3063 बच्चों ने टीका लगवाया।
नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि 18 वर्ष आयु वर्ग में दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में लक्ष्य करीब 98 फीसदी पूरा हो गया है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में भी लक्ष्य 90 फीसदी के करीब है। अब स्वास्थ्य विभाग पांच से 12 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें