फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण का एक साल पूरा, जिले में 93 फीसदी लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र पर पंजीकरण के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना टीकाकरण का रविवार को एक वर्ष पूरा हो गया। कोरोना की पहली लहर के बाद 15 जनवरी 2020 से टीकाकरण शुरू हुआ था। रविवार को टीकाकरण का एक वर्ष पूरा होने पर जिले में 430 केंद्रों पर 45 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान 23 हजार से ज्यादा किशोर और किशोरियों को टीका लगाया गया। जिले में अब तक 93 फीसदी लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 330 केंद्रों पर किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। यहां 23959 किशोर-किशोरियों ने पहला टीका लगवाया। किशोर-किशोरियों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ था। अब तक 1.19 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। यह लक्ष्य का करीब 37 प्रतिशत है। इस मामले में जिला प्रदेश में 20 वीं रैंक पर पहुंच गया है। रविवार को 100 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान 5063 लोगों ने पहला और 16442 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया।
एक साल में टीकाकरण की बात करें तो जिले में अब तक 22.73 लाख से ज्यादा लोगों को पहला और 13.50 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। पहले टीके के मामले में बदायूं की प्रदेश में रैंक 17 वीं और दूसरे टीके के मामले में 36 वीं है। तीसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ टीकाकरण भी रफ्तार पकड़ रहा है।
विज्ञापन

-
कोरोना टीकाकरण को एक वर्ष हो गया है। पहले टीके के मामले में जिला प्रदेश में 17 वें और दूसरे में 36 वीं रैंक पर है। अब तक 1.19 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। पहले टीके में लक्ष्य के सापेक्ष करीब 93 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। दूसरे टीके के मामले में यह करीब 59 फीसदी है।
विज्ञापन

- डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें