फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से अलाव ताप रहे छह लोग दबे, दो बुजुर्गों की मौत

विज्ञापन
सहसवान में घटना स्थल पर गिरी पड़ी दीवार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गढ़ी गांव में रविवार दोपहर बाद एक मकान की कच्ची दीवार अलाव ताप रहे लोगों पर गिर पड़ी। उसके नीचे छह लोग दबे तो उनमें से एक की मौके पर तो दूसरे की इलाज को ले जाते वक्त मौत हो गई। मरने वालों में 60 साल के रूम सिंह और 50 साल के नरेशपाल शामिल हैं। जबकि चार लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी नरेशपाल के घर में 22 दिन पूर्व जन्मी नातिन की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। उसका शोक व्यक्त करने कई लोग उनके घर आ जा रहे थे। तभी दोपहर बाद करीब दो बजे ईश्वरी व गांव के पांच लोग घर के बाहर अलाव जलाकर बैठे नरेशपाल के पास आकर बैठ गए और हाथ सेंकने लगे। अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इससे वे सभी लोग मलबे में बुरी तरह दब गए। कुछ दूरी पर घूम रहे ग्रामीण तेजी से दौड़कर आए और मलबा हटाकर उन्हें निकाला। उनमें से रूम सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने बिना इंतजार किए एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल चल दिए। इनमें नरेशपाल ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में रामसिंह (50), अवधेश (18) की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। भूरे (40) व होरीलाल (50) को मामूली चोटें लगी हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

--
गमी का मातम मना रहे परिवार में दूसरी गमी पर मची चीखपुकार
सहसवान। गमी का मातम मना रहे परिवार में लगातार दूसरी मौत के बाद चीखपुकार मच गई। पड़ोसी बुजुर्ग की भी इस हादसे में जान चली गई तो गांव के चार लोग घायल हो गए। इससे गांव के कुछ घरों में चूल्हा भी नहीं जला।
नरेश पाल की नातिन का कुछ दिन पहले जन्म हुआ था। रविवार को उसकी मौत के बाद परिवार के लोग उसके शव को दफनाकर आए थे। इस बात पर लोग मातम मना रहे थे। कई लोग नरेशपाल के पास ही अलाव पर बैठे बात कर रहे थे तभी ये हादसा हुआ जिसमें उनकी भी मौत हो गई। रूम सिंह व नरेशपाल दोनों ही छोटे किसान हैं और मामूली खेती के सहारे परिवार चलाते हैं।
--------------------
सहसवान में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इनके शवों का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। साथ ही मृतकों को प्रशासन से मदद दिलाने संबंधी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें