फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के दौरान एएनएम से अभद्रता, रजिस्टर फाड़कर कूड़े में फेंका

विज्ञापन
बदायूं के बसेला गांव में फाड़ा गया रजिस्टर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसेला में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण के दौरान दो एएनएम से तीन-चार युवकों ने अभद्रता की। विरोध करने पर रजिस्टर फाड़ दिया। बाद में आरोपी मौके से भाग गए । सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

दो एएनएम अपनी टीम के साथ दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेला में टीकाकरण करने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे कैंप लगाया और लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया। दोपहर तक गांव के करीब 70 लोगों को टीका लगाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान तीन-चार खुराफाती युवक वहां पहुंचे। उन्होंने एएनएम से पहले उनको टीका लगाने के लिए कहा। इस पर एएनएम ने कहा कि उनकी बारी पर ही टीका लगेगा। आरोप है कि इस पर उन्होंने एएनएम से अभद्रता की, धमकी भी दी। युवकों ने रजिस्टर फाड़कर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया।
इसी दौरान एक एएनएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रिदेश को सूचना दे दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को पूरा वाकया बताया। जब तक पुलिस कर्मी और डॉ. रिदेश भसीन अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे तब तक खुराफाती युवक भाग चुके थे। पुलिस ने एएनएम के बताए अनुसार आरोपियों को तलाश भी किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शाम तक पुलिस गांव में मौजूद रही।
विज्ञापन

-
टीकाकरण करने गई टीम के साथ अभद्रता की शिकायत मिली है। सरकारी काम में बाधा डाली गई है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. असलम को निर्देश दिए हैं कि वह विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई कराएं। एएनएम चाहें तो निजी तौर पर भी रिपोर्ट करा सकती हैं।
- डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
-
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बसेला गांव में कोरोना टीकाकरण करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान महिला कर्मियों के साथ अभद्रता की गई। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है।
- डॉ. रिदेश भसीन, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
--
महिला स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता का मामला संज्ञान में आया था। इसमें तत्काल ही सूचना पर पुलिस को भेज दिया गया। आरोपी फरार हो गए थे। स्वास्थ्य कर्मियों या विभाग की ओर से जो तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

- बलदेव सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें