बदायूं। जिले में वैक्सीन की कमी के बीच मंगलवार को 60 केंद्रों पर 8720 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 1076 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। मंगलवार को जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की तीन हजार डोज की सप्लाई भी मिली है।
शनिवार और रविवार को वैक्सीन की पर्याप्त सप्लाई मिलने के बाद जिले में 311 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया था। इस दौरान रिकार्ड 43 हजार लोगों से ज्यादा ने टीका लगवाया था। मंगलवार को वैक्सीन की किल्लत फिर से पैदा होने पर जिले में 60 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 8720 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। कुछ केंद्रों से लोगों को वैक्सीन खत्म होने के कारण बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. असलम ने बताया कि बुधवार को भी टीकाकरण होगा। मंगलवार को जिले को वैक्सीन की तीन हजार डोज की सप्लाई मिली है। संवाद