फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठा-रूठा मानसून, बादल छा रहे पर नहीं होती बारिश

विज्ञापन
मंगलवार को छाए बादल, जो बिन बरसे ही चले गए।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एक बार फिर से मौसम में तब्दीली आने के साथ मानसून रूठा-रूठा दिख रहा है। दिन में कभी कभार बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं होती। दो दिन पहले शाम के वक्त हल्की बौछार जरूर हुई थी। उसके बाद लगातार दिन में कड़क धूप खिल रही है। इससे उमस और गर्मी में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सावन को आमतौर पर बारिश का महीना माना जाता है। इस बार सावन में भी अच्छी बारिश नहीं हुई। कई बार घने बादल छाए, लेकिन बिना बरसे ही चले गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अगस्त में मानसून का कमजोर होना हैरानी की बात है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि इस तरह के हालात अभी तीन से चार दिन तक बने रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है। बुधवार और शुक्रवार को बदायूं समेत आस-पास के जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इस दौरान गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम ही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें