फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मचलई के नजदीक बृहस्पतिवार दोपहर गन्ना भरने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दबकर ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौत हो गई। उसके परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वह शव को बिना कार्रवाई के घर ले गए हैं।
विज्ञापन

गांव मचलई निवासी 27 वर्षीय बंटू फर्रुखाबाद से बीएससी कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसके खेत में गन्ना भरा जा रहा था। बंटू ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नया भट्ठा मचलई रोड पर पहुंचा था। बताते हैं कि इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बंटू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर आ गए। उन्होंने मिलकर किसी तरह युवक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। सूचना पर परिवार वाले भी आ गए और बंटू को जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिवारवालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वह बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। मूसाझाग इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं मिली है।
ट्रक की टक्कर लगने से तीन घायल
मूसाझाग (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी सत्यपाल (42), उनकी पत्नी रेखा (40) और उनका बेटा सूरज (23) बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान गुलड़िया से गन्ना लादकर एक ट्रक शहर की ओर आ रहा था। रोडवेज वर्कशॉप के नजदीक ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें