फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, तीमारदारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के तीसरे दिन सोमवार को महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने बरेली ले जाने की सलाह दी तो महिला के परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। तीमारदारों ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से बात कर महिला को इलाज के लिए बरेली भिजवा दिया है।
विज्ञापन

मामला सोमवार अपराह्न का है। बिल्सी के गांव हैवतपुर निवासी जुनैदा (45) पत्नी रोशन अली को तीन दिन पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पेट में पथरी बताई गई थी। ऑपरेशन उसी दिन शाम को हो गया लेकिन इलाज के दौरान ही हालत बिगड़ती चली गई। निजी चिकित्सक ने उसकी हालत देख परिवार के लोगों को बुलाकर बात की। साथ ही महिला को बरेली ले जाकर भर्ती कराने की सलाह दी। महिला के परिवार की मानें तो उसे पीलिया भी था लेकिन चिकित्सक ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
महिला के तीमारदारों में शामिल सपा नेता फुरकान सैफी ने पुलिस को बुला लिया। एक परिजन ने मुख्यमंत्री पोर्टल भी शिकायत दर्ज करा दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने निजी अस्पताल के कर्मचारियों और महिला के परिवार से बात की। बाद में निजी चिकित्सक की पत्नी ने बरेली के एक अस्पताल के संचालक से बात कर जुनैदा को रेफर कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता पहले महिला का इलाज शुरू कराना है। महिला के परिवार ने तहरीर नहीं दी है। फुरकान ने बताया कि महिला के पति को कम दिखाई देता है। बेटा दिमागी रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें