फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से श्रावण मास, शुक्रवार से लागू होगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार से श्रावण मास शुरू हो रहा है। इससे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ यात्रा की तैयारियों में लग गए हैं। कछला से लेकर बदायूं-बरेली हाईवे तक पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। गंगा घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों का आवागमन सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया जा रहा है। शुक्रवार रात से जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। यह डायवर्जन सोमवार शाम तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भारी वाहन, रोडवेज और निजी वाहन किधर से गुजरेंगे यह भी प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

------------
इधर से गुजरेंगे कांवड़िए
कांवड़ियों के आने-जाने का सीधा रास्ता कछला बदायूं मार्ग है। कांवड़िए कछला से जल लेकर उझानी होते हुए शहर पहुंचेंगे। बरेली जाने वाले कांवड़िए लालपुल तिराहे से कोतवाली होते हुए खेड़ा नवादा की ओर जाएंगे। फिर यहां से बरेली-बदायूं हाईवे पर होते हुए निकल जाएंगे। इसके अलावा पटना देवकली जाने वाले स्थानीय कांवड़िए लालपुल से कचहरी होते हुए उसावां रोड की ओर निकल जाएंगे।
-
इधर से जाएंगे भारी वाहन
फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर से दिल्ली कासगंज जाने वाले वाहन उसावां, उसहैत होते हुए डहरपुर, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी होते हुए आंवला बिसौली होकर गुन्नौर की ओर से आ-जा सकेंगे। बरेली बदायूं के वाहन भी इधर से ही होकर गुजरेंगे। मुरादाबाद के वाहनों को भी बिसौली होकर कासगंज दिल्ली जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
इधर से निकलेंगे रोडवेज व निजी वाहन
कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-बदायूं हाईवे बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान रोडवेज व निजी वाहन बरेली-बदायूं के लिए आंवला, अलीगंज, गैनी, अखा, रामगंगा से लाल फाटक होते हुए वाहन आएंगे व जाएंगे। बदायूं से कासगंज, मुरादाबाद, दिल्ली, मथुरा जाने वाले वाहन रोडवेज से दातागंज तिराहा, खेड़ा नवादा, बिसौली से गुन्नौर होते हुए निकलेंगे। एटा व कासगंज के लिए जालंधरी सराय से शेखूपुर, कादरचौक से कादरगंज होते हुए भी आ जा सकेंगे जबकि फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर के वाहन दातागंज तिराहे से दातागंज रोड, वेलाडांडी से जैतीपुर, मदनापुर होते हुए निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें