फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका व नगरपंचायतों में बंद मिले रैन बसेरे, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। भयंकर शीतलहर में नगर व क्षेत्र के नगर निकायों में रैन बसेरे दिखावा साबित हो रहे हैं। बुधवार देर रात एसडीएम ज्योति शर्मा ने नगर पालिका बिसौली के अलावा सभी नगर पंचायतों में बनाए गए रैन बसेरों पर छापा मारा। छापे के दौरान नगर पालिका बिसौली के साथ नगर पंचायत सैदपुर, फैजगंज, मुड़िया सहित सभी रैन बसेरे बंद मिले।
विज्ञापन

एसडीएम ने रैन बसेरों के बंद मिलने पर सभी अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। बताते चलें कि शीतलहर में सरकार ने मुसाफिरों व सड़क पर रहने वाले गरीबों को नगरपालिका व नगरपंचायतों में रैन बसेरे बनाकर ठहराने के आदेश दिए थे। रैन बसेरों में किसी मुसाफिर आदि को न ठहराने की सूचना पर एसडीएम ज्योति शर्मा ने बुधवार रात कार्रवाई की। छापे के दौरान सभी रैन बसेरे बंद पाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें