फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का समापन, सांसद की गैर मौजूदगी रही चर्चा में

विज्ञापन
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते कर्मवीर सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का मंगलवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर भी केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा मौजूद रहे। प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य की गैरमौजूदगी चर्चा में रही।
विज्ञापन

समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। भारत को अब विश्व का सिरमौर बनने से कोई नहीं रोक सकता। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार गरीब, किसान, दलित, मजदूर, शोषित, वंचित और पिछड़ों की आशाओं को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मनोज मसीह ने भी विचार व्यक्त रखे।
इस मौके पर प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख शैलेंद्र मोहन शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, सिनोद शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, कुशाग्र सागर, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीके भारद्वाज, रजनी मिश्रा, चेयरमैन सैनरा वैश्य, शीतल गुप्ता, अरविंद शर्मा, मनोज कृष्ण गुप्ता, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य समेत सभी जनप्रतिनधि और पदाधिकारीगण रहे। तीनों दिन सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य का मौजूद न रहना भी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें