इस्लामनगर। कस्बे में मंगलवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। झांकियों के विधि विधान से पूजन के साथ शहर विधायक महेश गुप्ता ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कस्बे के मोहल्ला टंकी से शुरू हुई शोभायात्रा ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, भाजपा नेता हितेंद्र शंखधार, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता, गोविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, कैलाश कटिहा, राकेश मिश्रा, विनोद शंखधार, निखिल गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद