फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा, सैनिकों का सम्मान

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल सांसद, जिलाध्यक्ष अन्य पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो भाजपा कार्यालय से शुरू हुई। समापन शहीद भगत सिंह चौक (खेड़ा नवादा) पर हुआ। इससे पहले भाजपा कार्यालय पर सैनिकों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि ने कहा की युवा मोर्चा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के सही हकदार हमारे देश के वीर सैनिक हैं, मैं वीर सपूतों को शत शत नमन करता हूं। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने आभार जताया। संचालन क्षेत्रीय सह सोशल मीडिया प्रमुख कमलजीत भूरानी ने किया। इस मौके पर जगमोहन सिंह, वीरपाल यादव, आशीष शाक्य, सतीश चंद्र, राकेश यादव, अनमोल राघव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें