फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को चाचा-भतीजे की लड़ाई से फुर्सत नहीं

विज्ञापन
बदायूं क्लब में आयोजित गोष्ठी में जनसमूह को संबोधित करते प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी।स? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश के पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि सपा में चाचा-भतीजे की लड़ाई खत्म नहीं हो पा रही। वह रविवार को यहां कलक्ट्रेट में जिला योजना समिति की बैठक में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने बदायूं क्लब में कृषि विभाग के कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। ब्लॉक प्रमुखों ने मंत्री के कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर ऐतराज जताया है।
विज्ञापन

यहां प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से पत्रकारों ने पूछा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को स्टूल पर बैठाया जाता है और प्रधानमंत्री की रैली में नहीं बुलाया जाता है। इस पर उनका जवाब था कि कहा कि केशव प्रसाद मौर्य हमारे वरिष्ठ नेता है। वह प्रधानमंत्री की रैलियों में रहे हैं। वहीं उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चाचा-भतीजे लड़ रहे हैं। वह हमारी लड़ाई क्या तय करेंगे। पहले वह अपने घर की लड़ाई तय कर लें। वहीं शिवपाल यादव को भाजपा में शामिल करने के बारे में पूछा तो कहा कि भाजपा समंदर है, गंगा की तरह पवित्र है डुबकी लगाओ और पवित्र हो जाओ। वहीं प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उस खानदान के कारण ही यह देश रो रहा है। देश में कर्ज के 36 हजार करोड़ जो माफ करने पड़े है वो उन्हीं की देन है। यही हमारी विचारधारा जीत है, अब उनके मुंह से गरीब निकलने लगा है। यह हमारी विचारधारा थी जो कांग्रेसी गंगास्नान करने लगे व मंदिरों में जाने लगे, काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने लगे। शहर की धर्मशाला को लेकर हो रहे विवाद और मुकदमेबाजी के मामले में सवाल पर वह चुप्पी साध गए। कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है।
संगठन की बैठक में दिया बूथ की मजबूती पर जोर
बदायूं। भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा के साथ लोक निर्माण विभाग में हुई। इसमें जिले प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा का संगठन पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक बहुत अधिक मजबूत है।दोबारा से 2022 में योगी की सरकार बनाएगी। उन्होंने योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन भी किया। जिला प्रभारी भाजपा राकेश मिश्रा अनावा ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए पार्टी एक्शन में है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने योगी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मंत्री बोले- सारा बजट विकास में लगा दिया
देर शाम केबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक विकास भवन में हुई। इसमें मंत्री ने जानकारी दी कि मौजूदा वित्तीय सत्र में 32252.70 लाख की धनराशि मिली थी जो मांगी गई धनराशि का 71.20 फीसदी है। इस पूरी धनराशि को अलग-अलग विभागों के जरिये विकास कार्य व जनसेवा में लगाया गया है। वहीं नए सत्र के लिए 45295 लाख की धनराशि शासन से मांगी गई है। उम्मीद है कि अधिकतम राशि मिल जाएगी। इस धनराशि से 14 विभागों के विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
ब्लॉक प्रमुखों को नहीं बुलाया तो जताई नाराजगी
जिला योजना की बैठक में इस बार ब्लॉक प्रमुखों को नहीं बुलाया गया था। इस बात पर सत्तापक्ष से जुड़े ब्लॉक प्रमुखों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। सत्तापक्ष से ही जुड़े ब्लॉक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष धीरज सक्सेना ने इस बारे में बाकायदा बयान जारी किया। बताया कि ब्लॉक प्रमुख भी जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र की तमाम समस्याएं उनकी जानकारी में होती हैं। यह परंपरा अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें