फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने उमड़ी भीड़, हंगामा हुआ तो बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
रुदायन सीएचसी पर हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
रुदायन। सीएचसी स्थित टीकाकरण केंद्र पर बुधवार को टीका लगवाने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। टीका लगवाने को लेकर यहां अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने हंगामा भी शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की खिड़की भी टूट गई। हंगामे की स्थिति पैदा होने पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रुदायन हरपाल सिंह ने लोगों को शांत कर लाइन लगवाई। इसके बाद हालात सामान्य हुए। देर शाम तक सीएचसी पर लाइन लगी रही। काफी लोगों को बिना टीका लगवाए ही वापस होना पड़ा।
---
कोरोना वैक्सीन की 23 हजार डोज की सप्लाई मिली
वैक्सीन की 23 हजार डोज की सप्लाई मिली
बदायूं। जिले में बुधवार को वैक्सीन की कमी के बीच 60 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। इस दौरान 8055 लोगों ने टीका लगवाया। 63 केंद्रों पर 829 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। बुधवार को जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 23 हजार डोज की सप्लाई भी मिली है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. असलम ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीकाकरण केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। जिले को एक दिन में 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। इससे ज्यादा डोज की सप्लाई बुधवार को मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें