उझानी में मैं भी बूथ रक्षक कार्यक्रम में मौजूद सपा नेता। संवाद
- फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यक्रम ‘मैं भी बूथ रक्षक’ में प्रदेश प्रभारी एजाज अहमद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कहा कि जनता को गुमराह करके महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाली भाजपा के दिन लदने वाले हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल के प्रतिष्ठान स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार विधानसभा स्तरीय बूथ रक्षक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रभारी एजाज अहमद ने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। कहा कि पार्टी ने बूथ स्तरीय कमेटियों का गठन कर सभी स्थानों पर बूथ रक्षक बनाए हैं। सभी बूथ रक्षकों को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। आने वाले दिनों में चुनाव के दौरान सभी बूथ रक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। विधानसभा चुनाव में सपा की प्रचंड जीत होगी।
जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सपा मजबूत करने का काम करना है। चुनाव में प्रत्याशी कोई हो लेकिन पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाए, उसी को जिताने के लिए जुट जाना है। कार्यक्रम में पालिका सदस्य रामप्रवेश यादव, अजीत साहू, अभय प्रताप सिंह, गोपीबल्लभ शर्मा, फुरकान सैफी, बबलू सैफी, ओमप्रकाश कश्यप, योगेंद्र सिंह, अनुज मित्तल, कुसुमलता और अमन सैफी मौजूद थे। संवाद