फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी को लगी गोली, पांच गिरफ्तार

Sun, 31 Mar 2024 11:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में पुलिस ने पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने पांच तस्करों को दबोच लिया है। घायल तस्कर को जिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


दो दिन पहले बगरैन-बिसौली रोड किनारे गोवंश पशुओं के अवशेष डाले गए थे। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तब से थाना पुलिस पशु तस्करों को तलाश कर रही थी। 

सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस ने बगरैन इलाके में पशु तस्करों की घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोली चली, जिसमें हतरा का रहने वाला तस्कर शानू गोली लगने से घायल हो गया। उसको पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुठभेड़ में पांच तस्कर पकड़े गए हैं। एक के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें