फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी पर हुआ महागौरी का पूजन

विज्ञापन
गला मंदिर में भक्तजनों की भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दुर्गा अष्टमी पर शहर समेत पूरे जिले में देवी के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने देवी मंदिरों में आस्था की चुनरी चढ़ाकर मनौतियां मानी। नगला मंदिर में दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर और देहात के अन्य देवी मंदिरों में भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई घरों में व्रत का परायण कर कन्या पूजन करने के बाद उन्हें भोजन कराया गया और उपहार दिए गए।
विज्ञापन

महीगौरी को सृष्टि का आधार भी कहा जाता है। ऐसे में अष्टमी तिथि का बहुत महत्व है। माना जाता है कि नवरात्र के दिनों में माता महागौरी की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। माता गौरी अपने भक्तों को बल, बुद्धि देने के साथ-साथ नकारत्मकता दूर करती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार माता महागौरी ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता महागौरी को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था।
नवरात्र की अष्टमी को श्रद्धालुओं ने व्रत रखे तथा घरों में धार्मिक अनुष्ठान कराए। शहर के नगला मंदिर समेत बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर में भी भीड़ रही।
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी। गांव सागर सराय पतीसा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व पार्टी नेता डीके भारद्वाज ने राजेश यादव के बनवाए गए मंदिर पर पहुंचकर नवरात्र के हवन में भाग लिया। इस मौके पर गुड्डू शर्मा, जयदेवी शास्त्री, संजीव पहलवान, राजू कटिया व राकेश पुजारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अष्टमी पर कन्या खिलाती महिला। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें