फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़िया के कालसेन बाबा मंदिर में मेला शुरू

विज्ञापन
कालसेन बाबा का मंदिर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सैदपुर। ग्राम रेहड़िया स्थित बाबा कालसेन के मंदिर पर हर वर्ष अष्टमी से शुरू होने वाला मेला शनिवार से शुरू हो गया। इस मौके पर गौड़ वंशीय राजपूतों के परिवारों में जन्म लेने वाले बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए।
विज्ञापन

गौड़ वंशीय 84 गांवों के कुल देवता बाबा कालसेन में लोगों की अटूट आस्था है। पूरे वर्ष में इन परिवारों में जन्म लेने वाले बालक-बालिकाओं का मुंडन संस्कार यहीं होता है। यहां रेहड़िया के अलावा सिंघथरा, अमरोली, ब्योली, गोठा, रोटा, वनकोटा, सोई, सिलहरी, कमालपुर, कालूपुर, दिसौलीगंज, कतगांव, सैंडोली, पेपल, बीरमपुर, बरीपुरा, मुंडिया सहित प्रमुख गांवों के लोग जुटते हैं।
मंदिर पर हर वर्ष लगने वाला मेला शनिवार से शुरू हो गया जो तीन दिन तक लगेगा, मंदिर के पुजारी महंत रवि गिरी महाराज ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण मेला नहीं लगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें