सूचना पर कछला पुलिस चौकी के कर्मचारी पहुंच गए। उनके पूछने पर महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। उसे नशे के इंजेक्शन लगाता है। इससे तंग आकर वह यहां आत्महत्या करने आई है। इसके बाद पुलिस ने उसके पति अरविंद को भी बुला लिया।
अरविंद ने बताया कि विमला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह कई दिन से उसे परेशान कर रही है। पुलिस ने महिला और तीनों बच्चियों को अरविंद को सौंप दिया है। वह उन्हें लेकर बरेली चला गया।
पति बोला- एक सप्ताह से परेशान कर रही है विमला
अरविंद के मुताबिक करीब एक सप्ताह से विमला उसे परेशान कर रही है। वह बेटियों को बुरी तरह पीटती है। उन्हें खाना तक नहीं देती है। मोहल्ले वालों को भी गाली देती है। वह शनिवार को उसे एक डॉक्टर के पास ले गया था, लेकिन तब तक डॉक्टर चले गए थे।
विमला का मायका बदायूं की विजय नगर कॉलोनी में है। जब वह ज्यादा परेशान हो गया तो शनिवार को विमला और तीनों बच्चियों को बदायूं छोड़ आया। रविवार दोपहर उसे पता चला तो वह ऑटो लेकर यहां आया।