फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी के बाद पता चली पत्नी की सच्चाई, पति रह गया हैरान, बोला- मेरे साथ धोखा हुआ

Mon, 04 Dec 2023 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एक युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। उसका विवाह शादीशुदा महिला से करा दिया गया। महिला की एक बेटी भी है। जब युवक को इसका पता चला तो वह हैरान रह गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के युवक का शादीशुदा महिला से विवाह करा दिया गया। महिला का न तो पहले पति से तलाक हुआ था और न ही दूसरे पति को यह बताया कि उसके एक सात साल की बेटी है। जब पति और उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे हैरान रह गए। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के मायके वालों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। उसके घर से सोने-चांदी के जेवर ले गए। दूसरे पति ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव थलियानगला निवासी रामनिवास का कहना है कि पांच माह पहले लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के विजयीपुर निवासी माया के साथ शादी हुई थी। माया पहले से शादीशुदा थी। उसकी शादी भीरा थाना क्षेत्र के गांव हरैय्या निवासी नीरज के साथ हुई थी। उसके एक सात साल की बेटी भी है लेकिन माया और उसके भाई श्रीकृष्ण, रामचंद्र और छुट्टन ने यह बात छिपाई। 

विज्ञापन

पहली विदा में बेटी को साथ लेकर आई  
माया के शादीशुदा होने के बारे में उन्हें पता ही नहीं चलने दिया गया। जब माया पहली विदा पर मायके से होकर ससुराल लौटी तो वह अपनी सात वर्षीय बेटी को साथ ले आई। जब उन्होंने बच्ची के बारे में पूछा तो उन्हें कुछ नहीं बताया गया। उन्होंने जोर देकर पूछा तो माया ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसका पहले पति से तलाक नहीं हुआ है।

Pilibhit News: मंदबुद्धि किशोरी को भगाने में गया था जेल, छूटने के बाद अब दूसरी लड़की को ले गया आरोपी

माया ने 15 अगस्त को अपने तीनों भाइयों को बुला लिया। उक्त लोगों ने रामनिवास के भाई बिजनेश और मां प्रेमा देवी के साथ मारपीट की। उनके घर से चेन, पाजेब, मंगलसूत्र और 1.20 लाख रुपये चोरी कर लिए और उनके घर से भाग गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर कराया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने माया, श्रीकृष्ण, रामचंद्र और छुट्टन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें