फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव : 18 से 23 तक लगेंगे स्वास्थ्य मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 18 से 23 अप्रैल तक वृहद स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रति दिन तीन ब्लॉकों में सीएचसी-पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। मेले में एक ही स्थान पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा जांच और दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शासन स्तर से आदेश मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मेला आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। अब दस अप्रैल से साप्ताहिक मेलों का आयोजन फिर शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा अलग से प्रतिदिन तीन ब्लॉकों पर 18 से 23 अप्रैल तक वृहद स्वास्थ्य मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। बतौर नोडल स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। वृहद स्वास्थ्य मेलों में सांसद और विधायकों की उपस्थिति भी रहेगी।
सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अलावा नौ अन्य विभागों की भी मेला आयोजन में सहभागिता रहेगी। लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी और वे आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें