फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता मौसम... लापरवाही बनाने लगी बीमार

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी लाइन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। वसंत शुरू हो चुका है, फरवरी का माह बीतने को है। सुबह के वक्त ठंडी हवा, दिन में गर्मी, शाम होते-होते ठंड। बदलता मौसम किसी को भी बीमार कर सकता है। ऐसे में खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। वरना जरा-सी लापरवाही और मौसम की नजाकत स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन

सावधानी और मौसम के साथ तालमेल न होने से लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लग रही है। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द और फ्लू के मरीज अधिक हैं।
पिछले दिनों शीतलहर का प्रकोप रहा। फरवरी के पहले सप्ताह कई दिन बारिश, कोहरे और शीतलहर के बाद दूसरे सप्ताह के बाद से धूप खिलनी शुरू हुई। इसके साथ ही तापमान में भी इजाफा होने लगा। इन दिनों दिन चटख धूप खिलने से दिन में गर्मी होने लगी है। ऐसे में लोग लापरवाही बरत रहे हैं और उसका खामियाजा उनको कई बीमारियों के रूप में भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास पहुंच गया।
विज्ञापन

--------------
ओपीडी में 70 फीसदी मरीज एलर्जिक बीमारियों के
सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम का कहना है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों पहुंचने वाले रोगियों में 70 फीसदी से ज्यादा एलर्जिक बीमारियों के पहुंच रहे हैं। मौसम बदलने के साथ खानपान के बदलाव होने के कारण पेट दर्द की समस्या के रोगी भी आ रहे हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार के रोगियों की तादाद ज्यादा है। अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है।
--
बदलते मौसम में हाथों की सफाई बहुत जरूरी
सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका है हाथों को साफ रखना। हमारे हाथ हमेशा ही गंदे रहते हैं क्योंकि ज्यादातर लोग अपने हाथों को सामने रखकर खांसते या छींकते हैं या फिर पूरे समय अपनी नाक को हाथों से ही पोंछते रहते हैं। लिहाजा हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोना बेहद जरूरी है। यह हेल्दी सीजन जरूर है, लेकिन लापरवाही के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिन लोगों को जल्दी सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां जकड़ लेती हैं, अक्सर उन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। उन लोगों को इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने वाली चीजें खानी चाहिए। भोजन में सूप, हरी सब्जियां, फल शामिल करें। बदलते मौसम में लोग रजाई के साथ पंखा भी चलाने लगे हैं। ऐसा करने से बचें।
-डॉ. राजेश वर्मा, वरिष्ठ फिजीशियन
-
बच्चों का रखें विशेष ध्यान
बच्चों में कुछ दिनों पहले तक विंटर डायरिया की समस्या थी। अब गर्मी के दिनों में होने वाले सामान्य डायरिया जैसे कुछेक केस आने लगे हैं। आमतौर पर ऐसा मार्च से शुरू होता था पर दिन में दो से तीन मामले मेरे पास ही आ रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चों को लेकर सावधानी जरूरी है। उन्हें अब भी पूरे व गर्म कपड़े पहनाएं। साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

- डॉ. इत्तेहाद आलम, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें