फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों का स्ट्रांग रूम पर डेरा, पुलिस कर्मियों के आने पर उठाए सवाल

विज्ञापन
मंडी समिति में सुरक्षा व्यवस्था चेक करते एसएसपी और एसपी देहात। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सघन सुरक्षा में ईवीएम रखी होने के बावजूद विपक्ष खासकर सपा के लोगों को पुलिस प्रशासन की नीयत पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मंडी में डेरा डाल रखा है और स्ट्रांग रूम के आसपास होने वाली हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नजर रखे हैं। कुछ एजेंट ने सुरक्षा व्यवस्था में ढील का आरोप लगाते हुए स्ट्रांग रूम की ओर जाते पुलिसकर्मियों का वीडियो भी वायरल किया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के वहां जाने की कोई तुक नहीं बनती। कहा है कि वह इसकी चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 14 फरवरी को मतदान के बाद सभी ईवीएम मंडी समिति के अंदर बने स्ट्रांग रूम में रखवा दी गईं हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रोजाना सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सपा प्रत्याशियों के एजेंटों ने भी मंडी समिति में अपना डेरा डाल लिया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने मंडी समिति पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के चारों ओर भ्रमण कर उसके ताले आदि चेक किए।
इस दौरान सपा प्रत्याशियों के एजेंट सत्यवीर, विवेक, बनवारी चौधरी और मोहर सिंह भी मंडी समिति में मौजूद थे। उनका आरोप है कि जब पुलिस अधिकारी स्ट्रांग रूम का जायजा ले रहे थे। तब उनके साथ मौजूद पुलिस बल भी स्ट्रांग रूम की ओर चला गया। जबकि स्ट्रांग रूम की ओर केवल अधिकारियों को जाने की अनुमति है। इससे पहले दो बैरियर तक लगाए गए हैं। एक बैरियर के अंदर प्रत्याशियों के एजेंट बैठकर सीसीटीवी कैमरों के जरिये सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। जबकि दूसरे बैरियर के अंदर अन्य पुलिसकर्मियों को जाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल अंदर चला गया। इस दौरान सपा के एजेंटों ने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दी। उनका आरोप है कि ये सुरक्षा व्यवस्था में ढील है। इसकी वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। उन्होंने धांधली की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

-
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पुलिस ही कर रही है। जब पुलिस ही नहीं जाएगी तो उसकी सुरक्षा कैसे होगी। हां, स्ट्रांग रूम के अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं है। लगातार सुरक्षा व्यवस्था चेक की जा रही है। इसमें लापरवाही नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखते प्रत्याशी के एजेंट। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें