फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी डेंगू की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को उनके साथ चार अन्य लोगों में भी डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

हाल ही में कई नेताओं को डेंगू हुआ है। इसमें नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता डेंगू बरेली में इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं। पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा का दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल को भी निजी लैब से डेंगू की पुष्टि हुई थी। गोयल के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की लैब ने भी उन्हें डेंगू संक्रमित बता दिया। फिलहाल उनका घर पर ही इलाज चल रहा है।
इधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी भी डेंगू पॉजीटिव हो गए हैं। पिछले दिनों उनके चाचा मौलाना ग्यास अली नज्मी बदायूंनी की डेंगू से मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें