बदायूं। बृहस्पतिवार को बदायूं-मेरठ हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मासूम की मौत हो गई।
बताते हैं कि संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरपुर सेवा निवासी रामबाबू अपनी पत्नी सुषमा और चचेरे भाई अर्जुन के साथ बाइक से सहसवान के चमरपुरा गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। सुषमा की गोद में उनका दो माह का बेटा था। उनकी बाइक मंडी समिति के पास पहुंची थी कि तभी सामने से आई साइकिल उनकी बाइक से टकरा गई। इससे उनकी बाइक गिर गई। उसी समय वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला और उसके बच्चे को चपेट में ले लिया। बच्चे की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। जबकि महिला घायल हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर उसका ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद