बदायूं। मलेरिया के रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को मलेरिया के 30 नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन को फैल्सीपेरम की पुष्टि हुई है। जिला जेल में भी मलेरिया का एक रोगी मिला है। जगत के कमलापुर में पैल्सीपेरम के दो और सालारपुर के भूरीपुर में फैल्सीपेरम का एक रोगी मिला है।
मलेरिया कंट्रोल रूम की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 14 स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों की मलेरिया की जांच की गई। कुल 2092 लोगों की जांच में 30 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई। इनमें तीन रोगी फैल्सीपेरम मलेरिया के निकले। मलेरिया के सबसे ज्यादा रोगी दातागंज और समरेर ब्लॉक में मिले हैं। जिला जेल में भी एक बंदी को मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उझानी, जगत, कादरचौक में भी रोगी मिले हैं। जिले में मलेरिया के 198 और फैल्सीपेरम के सक्रिय रोगियों की संख्या अब 198 हो गई है। इसके अलावा फैल्सीपेरम के भी 13 सक्रिय रोगी हैं। अब तक किसी की मलेरिया या फिर बुखार से जान नहीं गई है। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि जहां से भी बुखार के प्रकोप की सूचना मिल रही है वहां कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मलेरिया के रोगियों की संख्या काफी कम है।