फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा-मलेरिया और बुखार से बचाव को सफाई रखें

विज्ञापन
घटपुरी में ग्रामीणों से बात करतीं डीएम दीपा रंजन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मलेरिया और वायरल के जिले में तेजी से प्रसार के चलते बुधवार को डीएम दीपा रंजन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सैदपुर, बगरैन और गरगईया का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों से बात की। कहा कि मलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास सफाई रखें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को सही जानकारी दें।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि तालाबों की सफाई कराएं और उनमें गंबूसिया मछली छोड़ी जाए। चिह्नित स्थानों पर ही कूड़ा डंप किया जाए और इधर-उधर न डालें। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बात की।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ज्वर रोग, डेंगू आदि की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम व बचाव के लिए अपने घर और आस-पास गंदगी न फैलने दें।
विज्ञापन

घरों में डीडीटी का छिड़काव व बाहर एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित होता रहे। बुखार की शिकायत होने पर तुरंत ही अपने पास के सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। गांव में आशा व आंगनबाड़ी का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र में बीमारियां बढ़ने न पाएं और इनको सही जानकारी उपलब्ध कराएं। ज्यादा से ज्यादा लोग मच्छरदानी का प्रयोग करें। कोविड-19 से बचाव के लिए सभी लोग जल्द टीकाकरण अवश्य कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें