फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया के 39 रोगी मिले, शेरगंज और मुड़सेना में फैल्सीपेरम के रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को भी जिले में अलग-अलग स्थानों पर मलेरिया के 39 नए रोगी मिले हैं। इनमें दो रोगी जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया के भी शामिल हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सालारपुर, समरेर, दातागंज और जगत में हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़्ता जा रहा है। सालारपुर ब्लॉक में अब तक सबसे ज्यादा फैल्सीपेरम मलेरिया के 25 मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही समरेर और दातागंज ब्लॉक के गांवों में भी फैल्सीपेरम मलेरिया फैल गया है। सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 1159 मलेरिया संदिग्धों की जांच की गई। इनमें 37 लोगों में मलेरिया और दो में फैल्सीपेरम मलेरिया की पुष्टि हुई है। फैल्सीपेरम मलेरिया का एक रोगी सालारपुर ब्लॉक के गांव शेरगंज में और एक रोगी दातागंज ब्लॉक के गांव मुड़सेना में मिला है। सालारपुर ब्लॉक के गांव घटबेहटी में लगाए गए हेल्थ कैंप का एसीएमओ डॉ. अनिल शर्मा ने मुआयना किया। इसके साथ ही उन्होंने कई स्थानों पर तालाबों में गंबूजियां मछलियां भी छुड़वाईं। एसीएमओ डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि जहां भी बुखार पीड़ितों के बारे में पता लगा रहा है वहां जांच कराई जा रही है। दवाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें