फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक शुरू हो गया। इसका उद्घाटन राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को रक्त की जरुरत होगी तो जिला अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभी तक जिला अस्पताल में ब्लड बैंक संचालित था। ऐसे में अगर जिले में अगर किसी को ब्लड की जरूरत पड़ती थी, तो उन्हें जिला अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता था, कई बार तो जिला अस्पताल में कुछ ग्रुप नहीं मिलते थे। इसकी वजह से मरीजों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में तीमारदारों को बरेली की दौड़ लगानी पड़ती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक की शुरुआत हो गई है। इसका शुभारंभ नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी को ब्लड दान करते रहना चाहिए। आपके रक्त से किसी व्यक्ति की जान बच सकती है। रक्तदान से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें