फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के लोची नगला मोहल्ले में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोचीनगला निवासी प्रिया पटेल का आरोप है कि वह शाम के समय रामलीला मेला देखने जा रहे थे। उनका भतीजा कुणाल पटेल बाहर पैसे खुलाने गया। उसी दौरान आरोपी सौरभ श्रीवास्तव, सक्षम, शिवा, डब्बू आदि ने उसके साथ मारपीट की। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह भी कुणाल को बचाने पहुंच गई लेकिन आरोपियों ने उसे भी नहीं बक्शा। इस पर प्रिया ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
इधर दूसरे पक्ष के सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि उसके साथ मोहल्ले के शिवम पटेल, कुणाल पटेल, प्रिया पटेल, मनीषा पटेल आदि ने मारपीट की और गली में खड़े होकर तीन फायर किए। पीड़ित बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। आरोपी उसे आते-जाते घेरने की कोशिश करते हैं। इससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर शिवम, कुणाल, प्रिया और मनीषा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें