रमेश चन्द्र शर्मा। संवाद(फाइल फोटो)
- फोटो : BADAUN
बदायूं। पूर्व एमएलसी रमेश चंद्र शर्मा ‘विकट’ के निधन पर यहा साहित्यकारों ने गहरी संवेदना प्रकट की। वह बदायूं के मूल निवासी थे और उनका निधन बुधवार को बरेली में हो गया था।
बदायूं क्लब के सचिव और कवि डॉ. अक्षत अशेष ने विकट के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विकट मूल रूप से बदायूं जिले के निवासी थे। कूंचापांडा में उनका पुश्तैनी घर है। वह काफी समय से परिवार के साथ बरेली के सुभाष नगर में बस गए थे। बदायूं एवं बरेली में लगभग सभी साहित्यिक सभाओं में उनका आना जाना रहता था। बदायूं क्लब और महोत्सव में कई बार उनका कविता पाठ हुआ। डॉ. उर्मिलेश शंखधार से उनके निकट संबंध रहे। वह प्रधानाचार्य रहे और शिक्षक एमएलसी भी रहे। इसके अलावा भी कई लोगों ने विकट को श्रद्धांजलि दी। संवाद