फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बारिश में लड़खड़ाई शहर की बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बारिश के दौरान शनिवार को शहर की बिजली सप्लाई लड़खड़ा गई। दोपहर बाद करीब 40 मिनट की बारिश के दौरान ठप हुई बिजली सप्लाई दो घंटे के बाद सुचारू हो सकी, लेकिन उसके बाद भी ट्रपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद करीब 40 मिनट तेज बारिश हुई। इस कारण शहर में कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइनों के साथ ट्रांसफार्मरों में भी तकनीकी कमियां आने लगी। इस कारण शहर के शहबाजपुर, नई सराय, लक्ष्मीलॉन, टिकटगंज, नई बस्ती, लोची नगला, कल्यान नगर, शिवपुरम, चित्रांश नगर, बाबा कॉलोनी, मंडी समिति आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। शहर के पनबड़िया उपकेंद्र से जुड़े लक्ष्मी लॉन, छह सड़का, घंटा घर इलाकों में देर रात तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। अंडरग्राउंड लाइनों में फाल्ट तलाशने में देरी के कारण ज्यादा समस्या हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें