फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 12 केंद्रों पर दो पाली में होगी पीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा मंगलवार को जिले में 12 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें 5042 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र हाफिज सिद्दकी इस्लामियां इंटर कॉलेज, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, एसके इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, राजकीय डिग्री कालेज में बनाए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक होगी। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा तीन-तीन केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, घड़ी, एटीएम कार्ड, किसी भी तरह की डिवाइस, चेन, अंगूठी, लॉकेट ले जाना वर्जित होगा। परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
लोकल रूट पर अतिरिक्त 50 बसें लगाईं
पीईटी का पेपर देने के लिए पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी और उनके अभिभावकों की शहर में मौजूदगी रहेगी। प्रशासन के निर्देश पर परिवहन निगम ने स्थानीय रूट पर रोडवेज की 50 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने का दावा किया है। एआरएम लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि परीक्षा के लिहाज से इन बसों का संचालन किया जाएगा। बदायूं डिपो का प्रयास रहेगा कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। रक्षाबंधन पर लोगों की वापसी के लिहाज से भी मंगलवार को भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें