फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: प्रेम प्रसंग में दिल्ली के युवक की हत्या, तहेरे भाई की ससुराल में हुई वारदात; युवती समेत दो हिरासत में

Mon, 01 Apr 2024 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े दिल्ली के युवक की हत्या कर दी गई। वह अपने तहेरे भाई की ससुराल आया था, यहीं पर वारदात हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर लिखापढ़ी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ में सोमवार दोपहर के वक्त हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। गांव में 26 वर्षीय युवक डबलू की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक लड़की समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डबलू पुत्र बदन सिंह दिल्ली के हर्ष विहार का रहने वाला था। वह अपने तहेरे भाई अजय की ससुराल किसरूआ गांव आया था। रविवार रात वह किसरूआ गांव में अपने तहेरे भाई के ससुर के घर पर रुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार दोपहर के वक्त उनके भाई के घर गया था। जहां उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक डबलू के रिश्तेदार की लड़की से प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें