बदायूं की बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट से पिछले दस दिनों से लापता युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का एक गांव की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के घर वालों में से कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
बदायूं में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट निवासी दिनेश 10 मई से लापता था। परिवार वाले जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे थे। घर वालों ने बताया कि युवक का बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 मई लड़की ने उसे कॉल करके बुलाया था, तभी से युवक लापता था।