पेपल में कलश यात्रा निकाली गई। संवाद
- फोटो : BADAUN
वजीरगंज। क्षेत्र के ग्राम रेहड़िया में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन से पहले बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 101 पीत वस्त्रधारी महिलाओं व किशोरियों ने कलश लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया। कथा स्थल पर पहुंचकर पूरे विधि विधान से कलश पूजन किया गया।
ग्राम रेहड़िया स्थित कालसेन बाबा के मंदिर पर बृहस्पतिवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
बगरैन। क्षेत्र के ग्राम बगरैन में पांच दिवसीय लक्ष्मी विष्णु महायज्ञ और पेपल में श्री बटेश्वर नाथ रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 108 बालिकाएं व महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर जयकारों के बीच यज्ञ स्थल से सोमवार बाजार, मुख्य चौराहा होते हुए गौरी शंकर मंदिर होते हुए गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर संजय शर्मा, उमाशंकर शर्मा, लल्ला बाबू, सुमन, संतोष गुप्ता, श्रीपाल शर्मा, सचिन शर्मा, ललित, रतनेश, ओमपाल आदि मौजूद रहे। संवाद