फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो संरक्षण केंद्र का शेखूपुर विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास करते शेखूपुर विधायक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शेखूपुर विधायक ने सिमरिया में गो संरक्षण केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बन जाने के बाद छुट्टा गोवंश को यहां रखा जा सकेगा। किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य कादरचौक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककोड़ा के मजरा सिमरिया पहुंचे। यहां लोक निर्माण विभाग की ओर से एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से गो संरक्षण केंद्र बनाए जा रहे हैं। विधायक ने नींव रखकर गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द इसे बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा इसे गुणवत्तापूर्वक बनाया जाए। इसके बन जाने के बाद में आसपास के गांवों के लोगों को फायदा होगा। इस मौके पर सीवीओ डॉ. एके जादौन, राजू, दिनेश कुमार, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें