फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 लीटर लहन नष्ट 120 लीटर शराब पकड़ी

Wed, 28 Jan 2015 12:34 AM IST
कुंवरगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी करके एक हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया। इस दौरान 120 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई और तीन लोगों को शराब बनाते, बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कुंवरगांव थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई जगह ईख के खेतों में छिपा कर रखा गया लहन नष्ट किया गया। टीम ने 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिला आबकारी अधिकारी मुन्ना लाल द्विवेदी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी होती रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें