मतदाता जागरूकता को लेकर कसबे में लोगों को स्कूली बच्चों ने जागरूक किया।
स्वतंत्रता दिवस पर गल्ल्ला मंडी में छात्राओं की साइकिल रेस प्रतियोगिता
हुई। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं ने शपथ ली।
मतदाता
दिवस को लेकर राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पुष्पा बादल ने
छात्राओं को शपथ दिलाई। वहीं कृषि उत्पादन गल्ला मंडी में आयोजित साइकिल
रेस में छात्राओं ने भाग लिया। साइकिल रेस के दौरान ब्रह्मानंद महाविद्यालय
की छात्रा प्रेरणा कौशल ने प्रथम, अनुसूइया द्वितीय और विनीता तीसरे स्थान
पर रहीं।
छात्र वर्ग में अजय कुमार प्रथम, वीरेंद्र व्यास द्वितीय और
अंकुर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर एसडीएम रामअक्षयवर सिंह ने
छात्र छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
फिर उन्होंने
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पु्रस्कार देकर सम्मानित किया। इस
दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. यूपी सिंह, मदन मोहन राजपूत, नायब
तहसीलदार, लेखपाल खेमचंद्र, रमेश सोनी व मंडी सचिव आदि मौजूद रहे।