फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोग घायल

Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर फैजगंज बेहटा में हादसा
 मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर फैजगंज बेहटा में ट्रक और बस की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मामूली घायल घटना स्थल से ही अपने घरों को चले गए। 
विज्ञापन

दिल्ली से सवारियां लेकर रोडवेज की एक बस बदायूं आ रही थी। रविवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बस रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार आठ लोग घायल हो गए। कादरचौक थाने के गांव रमजानपुर निवासी अजीम (18) पुत्र अमीर और अलापुर थाने के गांव उपरैला निवासी रामपाल (45) पुत्र रामप्रसाद समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी के मामूली घायल घटना स्थल से ही दूसरे वाहनों से अपने घरों को चले गए। बस को पुलिस ने थाने में खड़ा करा लिया है। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें